रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे के निधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया शोक

            रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष श्री सुखनंदन बंजारे के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि श्री सुखनंदन बंजारे का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से पत्रकार जगत एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories