रायपुर : राधाष्टमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

        रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राधारानी जी के पावन प्राकट्य दिवस ‘राधाष्टमी’ के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राधारानी जी से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि राधाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और प्रेम का पावन संदेश देता है। राधारानी जी भारतीय भक्ति परंपरा में प्रेम, करुणा, त्याग और समर्पण की प्रतीक मानी जाती हैं। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के प्रति आस्था को और गहरा करने के साथ भक्तों को प्रेम और सद्भाव की प्रेरणा देता है।

        उन्होंने कहा कि राधारानी जी की भक्ति हमें निःस्वार्थ प्रेम, सेवा, करुणा और मानवीय मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। राधाष्टमी का यह पावन अवसर समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कामना की कि राधारानी जी की कृपा से प्रदेश के सभी परिवारों में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।



                Hot this week

                रायपुर : पारुल के सपनों का भारत : जहां हर बेटी को मिले उड़ान का अधिकार

                सेवा संकल्प अभियान में छात्रा पारुल ने साझा की...

                Related Articles

                Popular Categories