रायपुर : रक्षाबंधन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

            रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह के पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। राखी का यह पवित्र धागा केवल भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत नहीं करता, बल्कि परिवार में प्रेम, अपनत्व और आपसी विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का पर्व रिश्तों की गरिमा और भावनात्मक जुड़ाव को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने की सुंदर परंपरा है। यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सम्मान, सुरक्षा और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

            मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में ढेरों खुशियां, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम और विश्वास सदैव बना रहे तथा प्रदेश में आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत हो। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए पर्व को प्रेम, उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाने की अपील की।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories