रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जयंती पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार, नेतृत्व और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जी ने राष्ट्रीय एकात्मता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र प्रथम की उनकी भावना और जनसेवा के आदर्श आज भी देश के विकास और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति सदैव स्मरणीय रहेगी तथा उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

(Bureau Chief, Korba)




