रायपुर : प्राकृतिक आपदा के तीन मामलों में मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

            रायपुर (BCC NEWS 24): जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदाओं से हुई जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांसाबेल तहसील के ग्राम नकबार निवासी सुखयारो बाई की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में उनकी माता श्रीबाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार मनोरा तहसील के ग्राम खोखसो बेंजोरा निवासी जयपाल राम की नाले में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती मनकुमारी बाई को 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

            वहीं, मनोरा तहसील के ग्राम बेंजोरा निवासी दिलसार अंसारी की कुएं में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनके पिता श्री जमील अंसारी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जा रही हैं, ताकि संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों को त्वरित आर्थिक संबल मिल सके।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories