रायपुर: प्राकृतिक आपदा पीड़ित 4 परिवारों के लिए 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता मंजूर…

          रायपुर: राज्य शासन द्वारा धमतरी जिले के प्राकृतिक आपदा से पीड़ित चार परिवारों के लिए चार-चार लाख रूपए प्रति परिवार के मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसके तहत तहसील भखारा के ग्राम मंडेली की श्रीमती सरस्वती साहू की आग से जलने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पति श्री धर्मेन्द्र साहू कोे, ग्राम देवरी के श्री नारायण बैस की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती दामिनी बैस कोे, ग्राम भैंसबोड़ के श्री भूषण साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती धनेश्वरी साहू को और ग्राम सिहाद के श्री लोकेश कुमार रात्रे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी रात्रे को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।



                    Hot this week

                    रायपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना

                    3 किलोवाट रूफटॉप से 4 हजार का बिजली बिल...

                    रायपुर : नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद

                    आर्थिक सुरक्षा  से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह...

                    रायपुर : ’महतारी वंदन’ से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

                    रायपुर (BCC NEWS 24): महतारी वंदन योजना से महिलाओं...

                    रायपुर : स्पॉट एवं कन्वर्जन काउंसलिंग कल से प्रारंभ होगी

                    31 अगस्त से 02 सितंबर 2026 तक काउंसलिंग होगारायपुर...

                    Related Articles

                    Popular Categories