रायपुर : प्राकृतिक आपदा के पांच मामलों में मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

              आर.बी.सी. 6-4 के तहत प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4-4 लाख रुपये की राहत

              रायपुर (BCC NEWS 24): जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा एवं आकस्मिक जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 के तहत कुल 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्रत्येक प्रकरण में मृतक के निकटतम वैध वारिस को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता प्रदान की जाएगी। अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोरा तहसील के ग्राम अंधला निवासी स्व. जोसेफ की नाले में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनके पुत्र सामृत मिंज को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

              इसी प्रकार बागबहार तहसील के ग्राम मुड़ाबहला निवासी स्व. निखिल सिदार की तालाब (डबरी) में डूबने से हुई मृत्यु के मामले में उनके पिता फतेराम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। पत्थलगांव तहसील के ग्राम पत्थलगांव निवासी स्व. राजवंती देवी साहू की नदी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पति बिन्देश्वरी साहू को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कांसाबेल तहसील के ग्राम बटईकेला निवासी स्व. दुर्याेधन राम की कुएं में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती दिलासो बाई को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

              वहीं, कुनकुरी तहसील के ग्राम घटमुण्डा नवाटोली निवासी स्व. एलड्रिन एक्का की आग से झुलसने के कारण हुई मृत्यु के मामले में उनके पिता प्रबोध एक्का को 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदा एवं आकस्मिक जनहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को समयबद्ध राहत उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं प्राथमिकता के साथ पूरी की जा रही हैं, ताकि संकट की घड़ी में उन्हें शीघ्र आर्थिक संबल मिल सके।


                              Hot this week

                              रायपुर : कृषि कार्यों में शामिल हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

                              स्वयं ट्रैक्टर चलाकर धान रोपाई की तैयारियों का किया...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 : सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत

                              शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कर ग्राम दाउकापा में सड़क...

                              Related Articles

                              Popular Categories