RAIPUR : टाटीबंध के ढाबे में लगी आग, किचन में अचानक ब्लास्ट के बाद उठी लपटें पूरे ढाबे में फैली, सिलेंडर फटने की आशंका

          RAIPUR: राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एक ढाबे में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने ढाबे के एक हिस्से पूरी तरह चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि, किचन में जोरदार धमाके की आवाज आई जिसके बाद तेज लपटें उठने लगी। आशंका है कि ब्लास्ट किचन में रखे सिलेंडर में हुआ होगा।

          जानकारी के मुताबिक, टाटीबंध के रिंग रोड में काका दा ढाबा है। यहां गुरुवार शाम करीब पौने 7 बजे ढाबे के किचन से अचानक आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते लपटें पूरे ढाबे में फैल गई। बताया जा रहा है कि, इस दौरान ढाबे में स्टाफ के साथ कुछ ग्राहक भी थे।

          आग लगने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई

          आग लगने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई

          कोई जनहानि नहीं

          आग लगने के बाद वहां के स्टाफ ने पहले इस पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना में फिलहाल किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आमानाका थाना पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

          आग लगने के बाद भयानक लपटें दूर से दिखने लगी थी।

          आग लगने के बाद भयानक लपटें दूर से दिखने लगी थी।



                    Hot this week

                    रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की

                    स्वीकृत सड़कों का निर्माण समय-सीमा में पूरा करने और...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान

                    पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक,...

                    Related Articles

                    Popular Categories