रायपुर : मादा नीलगाय मृत अवस्था में मिलने के संबंध में वन विभाग की कार्रवाई

              दो से पूछताछ जारी, छह अन्य संदिग्धों की तलाश

              रायपुर (BCC NEWS 24): वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत परिवृत्त पूर्व पिथौरा के परिसर सुखीपाली स्थित शांतिनगर के कक्ष क्रमांक 234 के समीप मादा नीलगाय मृत अवस्था में पाई गई। उक्त संबंध में वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिलने पर 4 मई की सुबह लगभग 8:30 बजे टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रारंभिक जांच में अवैध शिकार की आशंका जताई गई है। उक्त कार्रवाई वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय के निर्देशानुसार संपन्न की गई।

              वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पाण्डेय ने बताया कि डॉग स्क्वाड टीम जंगल सफारी रायपुर तथा पशु चिकित्सक सांकरा एवं उनकी टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि नीलगाय के दो पैर काटकर अलग किए गए थे तथा गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले। पशु चिकित्सकों ने प्रारंभिक रूप से धारदार हथियार से हमला होने के कारण मृत्यु होना बताया है।

              प्रकरण में वन विभाग द्वारा ग्राम शांतिनगर, सुखीपाली निवासी जोहित वल्द दुर्लभ दास (30 वर्ष) एवं सुरेन्द्र वल्द उदयराम (32 वर्ष) से पूछताछ की जा रही है। जांच में छह अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आने पर उनकी तलाश जारी है। वन विभाग ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 51, 52 सहपठित धारा 2(16)(।), 39(3)(अ) एवं 39(3)(स) के तहत पी.ओ.आर. दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

              पशु चिकित्सक टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम किए जाने के बाद नियमानुसार अंतिम दाह संस्कार किया गया। मौके पर संयुक्त वनमंडलाधिकारी पिथौरा सुश्री डिम्पी बैस, परिक्षेत्र अधिकारी श्री सुखराम निराला, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं सुरक्षा श्रमिकों का विशेष सहयोग रहा।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान

                              विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों का विस्तृत डिजिटल सर्वे...

                              Related Articles

                              Popular Categories