रायपुर : वन मंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की दी बधाई

        रायपुर: वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेश वासियों को बधाई दी। वन मंत्री श्री कश्यप ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि आप सभी के जीवन में होली का यह पर्व सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। यह रंगों का त्योहार हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और सौहार्द्र का संचार करता है। आइए, हम सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के रंगों से अपने समाज को और भी अधिक रंगीन बनाएं। प्रकृति के रंगों से सजी यह धरती हमें पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देती है। इस अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि हम अपने वन्य संसाधनों का संरक्षण करेंगे और पर्यावरण को स्वच्छ व हरा-भरा बनाए रखने में योगदान देंगे।



                Hot this week

                रायपुर : फोटो कॉपी, मशरूम और महुआ व्यवसाय ने बदली बबली की जिंदगी

                बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से...

                Related Articles

                Popular Categories