रायपुर : पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

              रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल श्री रमेश बैस ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री बैस ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 01 फरवरी को राजधानी रायपुर में विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में आयोजित होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम के आमंत्रण के लिए श्री रमेश बैस के प्रति आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर श्री मोहित कुमार सरावगी, श्रीमती सरिता सरावगी, श्री मारुति शर्मा, श्री रमेश सिंघानिया एवं श्री सूर्य प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।


                              Hot this week

                              रायपुर : प्रभारी सचिव ने जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली

                              जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देशरायपुर (BCC NEWS...

                              रायपुर : गुलाब की खेती से बदली तकदीर

                              रायपुर (BCC NEWS 24): आमतौर पर गुलाब को प्यार...

                              रायपुर : बीजापुर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा

                              किसानों ने सीखी टिकाऊ कृषि की आधुनिक तकनीकरायपुर (BCC...

                              रायपुर : कुआं बना जीवन में बदलाव की वजह, अब सालभर खेती

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश पर निर्भर रहने...

                              Related Articles

                              Popular Categories