रायपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश की चतुर्थ काउंसलिंग 16 अक्टूबर को

            रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत प्रयास आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 वीं में परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात 228 रिक्त सीट के आधार पर प्रवेश की चतुर्थ ओपन काउंसलिंग (पहले आओं पहले पाओं) 16 अक्टूबर को सुबह 10.30 से शाम 5 बजे तक कार्यालय आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन नवा रायपुर अटल नगर ब्लाक-5, तृतीय तल हॉल नम्बर-4 में होगी।

            आदिवासी विकास विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों को कक्षा 8वीं में 60 प्रतिशत अंकों की अंकसूची, जाति, निवास, विशेष पिछड़ी जनजाति, नक्सल पीड़ित प्रमाण-पत्र तथा लागू होने पर अन्य आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे। चयनित विद्यार्थियों को दो दिन के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित स्थानांतरण प्रमाण-पत्र और जिला चिकित्सा अधिकारी का स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।


                          Hot this week

                          रायपुर : महतारी वंदन योजना मांझापारा की बिराजो के ईलाज के लिए बनी सहारा

                          मुख्यमंत्री विष्णु भैय्या का किया आभाररायपुर (BCC NEWS 24):...

                          कोरबा: मत्स्य पालन से जय गौटिन दाई समूह की आय में बढ़ोतरी

                          कोरबा (BCC NEWS 24): जिले के विकासखंड पाली के...

                          कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आईटीआई रामपुर में रिनोवेशन कार्य का किया निरीक्षण

                          निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश,...

                          Related Articles

                          Popular Categories