रायपुर : कच्ची झोपड़ी से पक्के आशियाने तक भरोसे और सम्मान का नया घर

              रायपुर: सरकारी योजनाएँ जब ज़मीन पर उतरती हैं, तो वे सिर्फ आँकड़े नहीं बदलतीं, बल्कि ज़िंदगियाँ संवारती हैं। ऐसा ही एक जीवंत उदाहरण जिला बेमेतरा के जनपद पंचायत बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत खम्हरिया (एम) के निवासी श्री रेवा राम साहू हैं, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री आवास योजना ने सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व का नया सवेरा लेकर आया है।

              प्रधानमंत्री आवास योजना ने श्री साहू और उनके परिवार को वह पक्का आशियाना दिया, जिसकी उन्होंने वर्षों तक केवल कल्पना ही की थी। यह मकान आज उनके लिए ईंट-पत्थर की संरचना भर नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, विश्वास और सुरक्षित भविष्य का प्रतीक बन चुका है। प्रधानमंत्री आवास मिलने से पहले श्री रेवा राम साहू अपने परिवार के साथ एक अत्यंत जर्जर कच्चे मकान में रहने को विवश थे। बरसात के मौसम में छत से टपकता पानी, दीवारों में सीलन और सांप-बिच्छुओं का डर बना रहता था। कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए एक दूर का सपना था।

              ऐसे कठिन समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके जीवन में आशा की मजबूत नींव बनकर सामने आई। जैसे ही पहली किस्त की राशि बैंक खाते में प्राप्त हुई, उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ किया। शासन की पारदर्शी प्रक्रिया और समयबद्ध सहायता से आज उनका पक्का मकान पूर्ण रूप से तैयार है। आज श्री साहू का परिवार एक मजबूत और सुरक्षित पक्के मकान में रह रहा है। यह घर उनके लिए स्थायित्व, शांति और आत्मविश्वास का आधार बन गया है।

              श्री रेवा राम साहू कहते हैं कि यह सिर्फ एक घर नहीं है, यह हमारे सपनों और आत्मसम्मान की छत है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने मेरे पूरे परिवार का जीवन बदल दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी जनकल्याणकारी सोच के कारण ही गरीब परिवारों को सुरक्षित आवास का सपना साकार हो पा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है – मुख्यमंत्री साय

                              मुख्यमंत्री ने जशपुर में मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

                              जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के लिए मिसाल...

                              Related Articles

                              Popular Categories