रायपुर : गौरेला और पेंड्रा नगर पंचायतें बनी नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

          रायपुर: राज्य शासन द्वारा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पंचायत और पेंड्रा नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद गठित करने के संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राजपत्र में इस संबंध में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत गौरेला की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद गौरेला की सीमाएं होंगी। इसी प्रकार नगर पंचायत पेंड्रा की सीमाएं ही नगर पालिका परिषद पेंड्रा की सीमाएं होंगी।  



                    Hot this week

                    रायपुर : ‘विरासत का प्रवाह’ राष्ट्रीय संगोष्ठी सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

                    विरासत संरक्षण में नैतिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समुदाय की...

                    Related Articles

                    Popular Categories