रायपुर : अब गौतम जंघेल के घर चमकेगी सूरज की रोशनी, बिजली बिल की चिंता होगी दूर

              पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना से मिला स्वच्छ ऊर्जा का उपहार, 3 किलोवाट सोलर संयंत्र का हुआ सफल सिंक्रोनाइजेशन

              रायपुर (BCC NEWS 24): खैरागढ़ जिले के ग्राम बुंदेली निवासी श्री गौतम जंघेल के घर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 3 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र का सफल सिंक्रोनाइजेशन किया गया। इस उपलब्धि के साथ उनका घर स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ गया है तथा अब उन्हें बिजली बिल पर होने वाले खर्च में बड़ी राहत मिलेगी।

              सोलर संयंत्र के विद्युत ग्रिड से जुड़ते ही गौतम जंघेल के परिवार में खुशी का माहौल बन गया। लंबे समय से बिजली खर्च को लेकर चिंतित रहने वाले परिवार के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है। अब उनके घर की छत पर स्थापित सौर संयंत्र प्रतिमाह लगभग 360 से 400 यूनिट तक बिजली का उत्पादन करेगा, जिससे बिजली बिल लगभग शून्य के करीब पहुंच जाएगा।

              प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सस्ती, स्वच्छ और आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराना है। योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि से सोलर संयंत्र की स्थापना आसान हुई है, जिससे अधिक से अधिक परिवार इस पहल से जुड़ रहे हैं।

              गौतम जंघेल ने बताया कि सोलर संयंत्र लगने से न केवल आर्थिक बचत होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी उनका योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना आम परिवारों के लिए बेहद लाभकारी है और अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। सौर ऊर्जा अपनाने की यह पहल ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौतम जंघेल का घर अब स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग का उदाहरण बन गया है, जो अन्य लोगों को भी इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।


                              Hot this week

                              रायपुर : विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह 13 से 18 जुलाई तक

                              हर पात्र बेटी तक HPV टीका पहुंचाने का लक्ष्यरायपुर...

                              रायपुर : डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर

                              जल संरक्षण के साथ आजीविका को मिली नई उड़ानरायपुर (BCC...

                              रायपुर : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी जीवनदायिनी

                              15 लाख रुपये की सहायता से मल्टीपल मायलोमा पीड़ित...

                              Related Articles

                              Popular Categories