रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : आयुष्मान वय वंदन कार्ड पाकर दुलोबाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान

              जन समस्या निवारण शिविर बना सहारा, 73 वर्षीय दुलोबाई को मिला आयुष्मान वय वंदन कार्ड

              रायपुर (BCC NEWS 24): सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम पंचायत हेरकुटुंब में आयोजित सुशासन तिहार ग्रामीणों के लिए राहत और भरोसे का माध्यम बनकर सामने आया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाया गया। इसी दौरान ग्राम हर्राटोला निवासी 73 वर्षीय वृद्धा दुलोबाई हर्रो को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान वय वंदन कार्ड प्रदान किया गया। वृद्धावस्था में आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दुलोबाई लंबे समय से इलाज संबंधी चिंताओं से परेशान रहती थीं। अब आयुष्मान वय वंदन कार्ड मिलने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और उपचार की सुरक्षा मिली है।

              दुलोबाई ने भावुक होकर कहा कि पहले इलाज के खर्च की चिंता हमेशा बनी रहती थी, लेकिन अब शासन की इस योजना से उन्हें बड़ा सहारा मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों बक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार गांव-गांव तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास है। इससे गरीब, बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल रही है। सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से प्रशासन सीधे ग्रामीणों तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है और मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र

                              ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् : द्वितीय मुख्य परीक्षा जून 2026 की समय-सारिणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories