रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : 14 मई को कस्तुरा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

        15 गांवों के ग्रामीण रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें

        शासन की योजनाओं की जानकारी के साथ समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

        रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन निरंतर जारी है। इसी क्रम में 14 मई 2026 को दुलदुला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कस्तुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में कस्तुरा, चांपाटोली, बरपानी, जामपानी, जामटोली, विपतपुर, बंगुरकेला, कोरना, छेरडांड, लोरो, रायडीह, झरगांव, बम्हनी, पतराटोली और दुलदुला सहित 15 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

        सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में आवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिनका त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के निर्धारित शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। यह अभियान प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन रहा है।



                Hot this week

                रायपुर : अम्बिकापुर में आयोजित हुई समान नागरिक संहिता पर विशाल बैठक

                समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने साझा किए...

                रायपुर : सेवा संकल्प अभियान : जीपीएम में नशामुक्त समाज के निर्माण का युवाओं ने लिया संकल्प, जागरूकता का दिया संदेश

                रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम...

                Related Articles

                Popular Categories