रायपुर : सुशासन तिहार 2026 : कोतबा नगर पंचायत शिविर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने ली नशा मुक्ति की शपथ

              जनसमस्या निवारण शिविर में 104 आवेदन प्राप्त, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन प्रभावी रूप से किया जा रहा है। इसी क्रम में 13 मई 2026 को नगर पंचायत कोतबा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। लगभग 500 लोगों ने इस अभियान में भाग लेते हुए स्वस्थ और जागरूक समाज निर्माण का संकल्प लिया।

              शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 104 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें मांग और शिकायतों से जुड़े प्रकरण शामिल थे। प्राप्त आवेदनों के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में नगर पंचायत कोतबा के जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पत्थलगांव, जिला स्तरीय अधिकारी, विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन आमजन के द्वार तक पहुंचकर न केवल समस्याओं का समाधान कर रहा है, बल्कि नशा मुक्ति, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता जैसे जनहितकारी अभियानों को भी प्रभावी रूप से आगे बढ़ा रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुशासन तिहार से गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं

                              ग्रामीणों को शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान और...

                              रायपुर : मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण

                              165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए...

                              Related Articles

                              Popular Categories