रायपुर : सुशासन तिहार-मांग से लेकर समाधान का सफर

              • सुशासन तिहार में मुस्कान बेगम और हेमलता सिदार को दिया गया राशन कार्ड
              • सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का हो रहा त्वरित निराकरण

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार 2025 आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर दरवाजे पर पहुंच रहा है।

              सुशासन तिहार के अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड क्रमांक-13 के मुस्कान बेगम एवं वार्ड क्रमांक 11 के हेमलता सिदार का राशन कार्ड नहीं बना था। राशन कार्ड नही बनने से शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा था। सरकार द्वारा चलाई जा रही सुशासन तिहार में नया राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन दिया गया। नगरपालिका सारंगढ़ द्वारा  आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए घर तक राशन कार्ड भेजा गया। राशन कार्ड बनने से दोनों हितग्राही गदगद हो गए और छत्तीसगढ़ सरकार के इस सुशासन तिहार का प्रशंसा करते हुए सरकार को धन्यवाद दी हैं।आवेदिका हेमलता सिदार एवं मुस्कान बेगम ने कहा कि यह अब महसूस हुआ कि सरकार की योजनाएं वास्तव में हमारे दरवाजे तक पहुंची है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एडीबी के सहयोग से ‘अंजोर लाइट’ तकनीकी सहायता परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी

                              छत्तीसगढ़ अंजोर विजन-2047 के प्रभावी क्रियान्वयन, मॉनिटरिंग और मूल्यांकन...

                              Related Articles

                              Popular Categories