रायपुर : सुशासन तिहार बना जरूरतमंदों के लिए संबल : मन्नू को मिला वन अधिकार पत्र पुस्तिका, जताई खुशी

            रायपुर (BCC NEWS 24): राज्य में ‘सुशासन तिहार’ आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान के तहत जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है। इसी क्रम में अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम खलीबा के रहने वाले श्री मन्नू को सुशासन तिहार के दौरान वन अधिकार पत्र पुस्तिका (पट्टा) प्राप्त हुआ है। अधिकार पत्र मिलने के बाद अन्नू ने खुशी जाहिर करते हुए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार जताया है। श्री मन्नू ने बताया कि उनके पिताजी की मृत्यु के बाद परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वन अधिकार का वैध अधिकार नहीं होने के कारण कई शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी आती थी। उन्होंने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान उन्होंने अपनी समस्या को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें भूमि का वन अधिकार पत्र प्रदान किया गया।

            मन्नू ने कहा कि अब उनके नाम पर पट्टा होने से भविष्य में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि “सुशासन तिहार से हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है। अब हमें शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी। मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी को इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार के माध्यम से जिले में आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। शिविरों में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई कर पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है।


                          Hot this week

                          कनाडा: सैन्य अड्डे पर जोरदार धमाका, 4 सैनिकों की मौत

                          अल्बर्टा: कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में सैन्य अड्डे पर...

                          Related Articles

                          Popular Categories