रायपुर : सुशासन तिहार बना त्वरित समाधान का प्रभावी मंच

              गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का हो रहा निराकरण, लाभार्थियों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन और प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं तथा मौके पर ही उनका निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

              प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में राशन कार्ड, श्रम पंजीयन, नाम जोड़ने, सामाजिक योजनाओं के लाभ सहित अनेक आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। शिविरों में वर्षों से लंबित छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही होने से लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली है।

              बलरामपुर जिले के पाढ़ी जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम सारगढ़ी की श्रीमती आनंद लकड़ा एवं श्रीमती आस्था गुप्ता को नया राशन कार्ड प्रदान किया गया। वहीं ग्राम खटवाबरदर की बनियारो और बिनती के बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ा गया। ग्राम सरगवां की सिलवंती का श्रम पंजीयन भी शिविर में त्वरित रूप से किया गया, जिससे उन्हें अब विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

              लाभार्थियों ने बताया कि पहले छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी दूरस्थ कार्यालयों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानी होती थी। लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार वास्तव में आम लोगों के लिए उपयोगी पहल साबित हो रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।


                              Hot this week

                              रायपुर : एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी

                              मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को...

                              रायपुर : रेत और चूनापत्थर से भरे 3 हाईवा जब्त

                              एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला जाएगारायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories