रायपुर : सुशासन तिहार से आ रही है उम्मीद की किरण : क्लब फुट से पीड़ित मासूम को मिला उपचार

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनता जा रहा है। इसका प्रेरणादायक उदाहरण कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड के ग्राम चंदागांव में देखने को मिला, जहां एक मासूम बच्चे को समय पर उपचार की नई उम्मीद मिली।

              ग्राम चंदागांव में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान मास्टर आरुष नेताम के परिजनों—पिता श्री फूलसिंह नेताम एवं माता श्रीमती सोमनाई नेताम—ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आरुष जन्म से ही दोनों पैरों की जन्मजात विकृति ‘क्लब फुट’ से पीड़ित है। इस कारण उसे चलने-फिरने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

              आवेदन प्राप्त होते ही फरसगांव स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की। स्वास्थ्य विभाग के आरएमए श्री प्रभास देबनाथ ने स्वयं बच्चे के घर पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद आवश्यक दस्तावेज तैयार कर चिरायु टीम से समन्वय स्थापित किया गया।

              स्वास्थ्य विभाग, चिरायु टीम एवं मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सतत प्रयास और लगातार फॉलोअप के परिणामस्वरूप मास्टर आरुष नेताम को रायपुर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उसका विशेष उपचार प्रारंभ हो चुका है।

              मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुशासन तिहार के माध्यम से शासन-प्रशासन अब दूरस्थ आदिवासी अंचलों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। यह पहल न केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रही है, बल्कि जरूरतमंद लोगों के जीवन में नई आशा और बेहतर भविष्य की राह भी खोल रही है।


                              Hot this week

                              रायपुर : बिहान योजना से सशक्त हुईं मीरा बाई, कृषि और मत्स्य पालन से बनीं आत्मनिर्भर

                              स्व-सहायता समूह से मिला आर्थिक संबल, खेती-किसानी और आजीविकागतिविधियों...

                              KORBA : ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कोरबा

                              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाकर मंत्री लखनलाल देवांगन...

                              रायपुर : लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

                              कार्यपालन अभियंताओं, जेल अधीक्षकों और ठेकेदारों को बेहतर समन्वय...

                              Related Articles

                              Popular Categories