रायपुर : रजिस्ट्री कार्य को सरल, सुगम, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने सरकार द्वारा किया गया है 10 क्रांतिकारी बदलाव-सुधार

              • प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की उपस्थिति में  कार्यशाला का आयोजन
              • जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ता, व्यापारी, मीडिया और अधिकारियों को दी गई जानकारी

              रायपुर (BCC NEWS 24): संपत्तियों की रजिस्ट्री कार्य को सरल, सुगम, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार द्वारा 10 क्रांतिकारी बदलाव-सुधार किए गए हैं। इस बदलाव की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रभारी मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल की विशेष उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में कार्यशाला आयोजित की गई। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यशाला में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिवक्ता, व्यापारी, मीडिया एवं अधिकारियों को आमंत्रित कर रजिस्ट्री में किए गए क्रांतिकारी बदलाव के बारे में वीडियो प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विस्तार से बताया गया। 

              कार्यशाला में मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और पंजीयन विभाग के मंत्री श्री ओ पी चौधरी के प्रयासों से रजिस्ट्री से संबंधित विसंगति को दूर कर क्रांतिकारी कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव को समझने के लिए कार्यशाला आयोजित किया गया है। आप सभी के माध्यम से इस बदलाव की जानकारी जनमानस तक पहुंचाना है। 

              उन्होंने सोशल, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक सहित मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से रजिस्ट्री में हुए क्रांतिकारी बदलाव को जन-जन तक पहुंचाने मीडिया से विशेष आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पारिवारिक बटवारे में पैतृक संपत्ति का रजिस्ट्री में बड़ी दिक्कत होती थी। अब सिर्फ 500 रूपए में रजिस्ट्री हो जाएगा। रजिस्ट्री के साथ पेड़ों के दाम भी बनते थे, अब जिओ टेग से स्पष्ट होने पर पेड़ की कीमत शून्य कर दिया गया है। उन्होंने नामांतरण में पटवारियों की भूमिका पर कहा कि आज का समय हाईटेक हो गया है, 2047 तक विकसित भारत बनाना है। रजिस्ट्री में क्रांतिकारी बदलाव से समय भी बचेगा और विसंगतियां भी नहीं होगी। उन्होंने सरकार की इस पहल को सफल बनाने में उपस्थित सभी आमंत्रित लोगों को धन्यवाद दिया। 

              विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने रजिस्ट्री को सरल किया है। इस प्रक्रिया को सभी ने वीडियो के माध्यम से देखा है। यह अच्छी सुविधा है, लोग इसका फायदा उठायेंगे। उन्होंने इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्री कार्य को सरलीकृत एवं डिजिटलीकरण किया गया है। उन्होंने कार्यशाला से लाभान्वित होने और इसका लाभ लेने कहा।

               मास्टर ट्रैनर उप पंजीयक योगेन्द्र पटेल ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से रजिस्ट्री कार्य में हुए क्रांतिकारी बदलाव की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने रजिस्ट्री में 10 नई क्रांतिकारी बदलाव-फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन, रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड, ऑनलाइन भार मुक्त प्रमाण पत्र, स्टाम्प एवं रजिस्ट्री शुल्कों का कैशलेश भुगतान, व्हॉट्सअप सेवाएं, डिजीलॉकर सेवायें, रजिस्ट्री दस्तावेजों का स्वतः निर्माण, घर बैठे स्टाम्प सहित दस्तावेज निर्माण, घर बैठे रजिस्ट्री और रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण की विस्तृत जानकारी दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : राशन के लिए लाइन नहीं, सीधे ग्रेन एटीएम

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जहां मैं खड़ा होता हूं,...

                              रायपुर : पचौली की खेती से किसानों की आय बढ़ाने की नई पहल

                              छत्तीसगढ़ में सुगंधित औषधीय फसल से खुल रहे समृद्धि...

                              रायपुर : एग्रीस्टैक पंजीयन बना किसानों की डिजिटल सुरक्षा कवच

                              समय पर पंजीयन से धान खरीदी, डिजिटल क्रॉप सर्वे...

                              रायपुर : शिक्षा नीति में वैश्विक दृष्टिकोण और विलुप्त ज्ञान के पुनरुद्धार पर बल

                              कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में टैगोर पुण्यतिथि पर बौद्धिक विमर्श​रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories