रायपुर : राज्यपाल डेका ने अंतरिक्ष से लौटने पर शुक्ला को दी बधाई

              रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने भारत के सुपुत्र श्री शुभांशु शुक्ला के 18 दिन अंतरिक्ष में रहने के बाद ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट से अमरीका के कैलिफ़ोर्निया में सफल लैंडिंग पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है। श्री शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप अपना नाम दर्ज कराया है राज्यपाल ने कहा कि श्री शुभांशु शुक्ला की यह यात्रा सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि भारत की नई अंतरिक्ष पहचान का प्रतीक है। वे न केवल आईएसएस जाने वाले पहले भारतीय बने, बल्कि उन्होंने यह दिखा दिया कि भारत अब अंतरिक्ष अन्वेषण की अग्रणी दौड़ में शामिल हो चुका है। 1984 के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे एस्ट्रोनाट श्री शुभांशु शुक्ला ने मिशन के दौरान 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लिया।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो बड़े खेल अधोसंरचनाओं के लिए 109.40 करोड़ मंजूर

                              उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रशासकीय...

                              रायपुर : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ताकत से कृषि शिक्षा और अनुसंधान में आएगा बड़ा बदलाव

                              कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग...

                              रायपुर : पीएम जनमन आवास से जीवन में आई नई रोशनी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ राज्य के दूरस्थ अंचलों...

                              रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी बारिश की हर बूंद...

                              Related Articles

                              Popular Categories