रायपुर : राज्यपाल डेका ने नक्सली हिंसा में घायल जवानों को ईलाज के लिए आर्थिक सहायता दी

              रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों श्री खिलेश्वर गावड़े और श्री हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता। प्रदान की यह राशि राज्यपाल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राशि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राशि देने की अपील की।


                              Hot this week

                              रायपुर : दो सिंचाई योजना के लिए 6.12 करोड़ रुपये स्वीकृत

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग...

                              Related Articles

                              Popular Categories