रायपुर: संत बाबा गुरू घासीदास जयंती पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं…

            रायपुर: राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने संत बाबा गुरू घासीदास की जयंती पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि महान संत बाबा गुरू घासीदास ने सामाजिक, आर्थिक, शोषण तथा जातिवाद, सामंतियों के अन्याय और अत्याचार के विरूद्ध आवाज उठाकर मनखे मनखे एक समान है का संदेश दिया। श्री हरिचंदन ने कहा कि समाज को एकता के सूत्र में पिरोने वाले बाबा गुरू घासीदास शांति, सामाजिक समरसता  के प्रतीक हैं। समाज को नई दिशा प्रदान करने में उनका अतुलनीय योगदान है। उनके उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories