रायपुर : राज्यपाल ने क्रिसमस के अवसर पर दी शुभकामनाएं

              रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रभु यीशु के जन्मदिन क्रिसमस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समाज को प्रेम, करूणा, क्षमा एवं समानता का संदेश दिया। उन्होंने मानव सेवा और उनके कल्याण में अपना सारा जीवन समर्पित किया तथा गरीबों एवं जरूरतमंदों की सेवा करने एवं आपसी भाईचारे के साथ रहने की सीख दी। श्री डेका ने कहा कि प्रभु यीशु के संदेश हमेशा समाज के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय रहेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा

                              सिलाई मशीन से जिंदगी बुनती थी, अब जिंदगी संवरेगीयोजना...

                              Related Articles

                              Popular Categories