रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन नई दिल्ली मे आयोजित इंडियन रेडक्रास की बैठक में शामिल हुए…

              रायपुर: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुु की अध्यक्षता में गत दिवस राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में इंडियन रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्यों के राज्यपाल और रेडक्रास समिति के पदाधिकारी उपस्थित थें। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक मेें रेडक्रास सोसायटी के पिछले वर्षाे के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेडक्रास समितियों और रेडक्रास स्वंय सेवकों को सम्मानित किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ रेडक्रास सोसायटी के सी. ई. ओ. श्री एम. के. राउत, चेयरमैन श्री अशोक अग्रवाल एवं समिति के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित भी उपरिथत थें। बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ रेडक्रास के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री श्री मनसुख मांडविया से भेंट कर छत्तीसगढ़ रेडक्रास समिति की जानकारी दी।


                              Hot this week

                              रायपुर : पहाड़ी कोरवा महिला फुलमनिया बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

                              किराना दुकान से बदली जिंदगी, स्व-रोजगार से विशेष पिछड़ी...

                              रायपुर : छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् : द्वितीय मुख्य परीक्षा जून 2026 की समय-सारिणी जारी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर द्वारा...

                              Related Articles

                              Popular Categories