रायपुर : राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी

              रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दीपों के पंच पर्व धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व के लिए देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है।  त्यौहारों का यह अवसर हमे समाज में एकता, सद्भाव और प्रेम का संदेश देता है। श्री डेका ने कहा है कि दीपावली की जगमगाती रौशनी हमारे जीवन से अंधकार को दूर कर ज्ञान, आनंद और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे। इस पर्व पर हम पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प ले। यह त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने की जनसंपर्क विभाग के ‘मुस्कुराता बस्तर’ पहल की सराहना

                              कार्टून कला बच्चों में रचनात्मकता, संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच...

                              ​रायपुर : सीएम हेल्पलाइन का असर : किसान अस्मलाल की समस्या का हुआ तुरंत समाधान

                              बेनूर समिति को मिले शेष डीएपी वितरण के निर्देश​रायपुर...

                              Related Articles

                              Popular Categories