रायपुर : पर्यटन विकास के लिए जीपीएम जिले को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

              • राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र विकास के लिए हुआ सराहनीय कार्य 

              रायपुर: नैसर्गिक सुंदरता और जैव विविधता से परिपूर्ण गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले ने पर्यटन संरक्षण और विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले को ‘इको-टूरिज्म साइट 2025’ का राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल एवं पर्यटन मंडल की अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा द्वारा कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी को प्रदान किया गया।

              यह पुरस्कार जिले की सबसे ऊँची पर्वत चोटी राजमेरगढ़ पर्यटन क्षेत्र में पर्यावरणीय पर्यटन विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना स्वरूप दिया गया है। राजमेरगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध जैव विविधता और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है और अब प्रदेश के ईको-टूरिज्म मानचित्र पर विशेष स्थान बना चुका है।

              कलेक्टर श्रीमती लीना मंडावी ने कहा कि यह सम्मान जिले के नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और प्रशासनिक टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। राजमेरगढ़ को एक मॉडल ईको-टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना अब हकीकत की ओर बढ़ रहा है। इस उपलब्धि को लेकर जिले में खुशी का माहौल है। पर्यटन मंत्री एवं कलेक्टर ने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सतत् और जिम्मेदार पर्यटन से आर्थिक, सामाजिक एवं पर्यावरणीय समृद्धि के नए आयाम स्थापित होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : जोंक नदी से चौन माउंटेन और हाईवा जब्त

                              रायपुर (BCC NEWS 24): खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन...

                              रायपुर : सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 471 हितग्राही हुए लाभान्वित

                              चर्चेड़ी में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग, योजनाओं की...

                              रायपुर : राज्य के सिंचाई जलाशयों में 52 फीसद से अधिक पानी

                              रायपुर (BCC NEWS 24): जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट...

                              रायपुर : फाइलों के चक्रव्यूह से आज़ाद हुई खेती किसानी

                              किसान रमेश के चेहरे पर लौटी मुस्कान​रायपुर (BCC NEWS...

                              Related Articles

                              Popular Categories