रायुपर : गुहा राम निषाद का सपना हुआ साकार

          • प्रधानमंत्री आवास योजना से उन्हें मिला सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी

          रायुपर: कच्चे घर की मिट्टी निकालते समय गुहा राम निषाद का अचानक पैर फिसलने से वह 10 फीट नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना ने न केवल उनकी शारीरिक क्षमता छीन ली, बल्कि उनकी सारी जमा-पूंजी भी इलाज में खर्च हो गया। वर्षों से अपनी पत्नी के साथ अकेले रह रहे गुहा राम निषाद के लिए घर बनाना अब एक असंभव सपना बन चुका था। ऐसे समय में निषाद अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी का अनुभव तब हुआ जब उसे प्रधानमंत्री आवास मिला। 

          गुहा राम के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का संचार आवास स्वीकृत होने से

          गरियाबंद जिला के फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम पंचायत रोहिना के आश्रित ग्राम सेम्हराडीह निवासी 73 वर्षीय गुहा राम निषाद के जीवन में इस एक हादसे ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी थी, जिससे वह निराश रहने लगा।  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिसमें गुहा राम निषाद का नाम भी शामिल हुआ। इस योजना के अंतर्गत उन्हें पक्का आवास मिला, जिसने उनके जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा का संचार किया। 

          जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी मिली

          गुहा राम भावुक होकर कहते हैं “मैं अब चलने में सक्षम नहीं हूं, डंडे के सहारे चलता हूं। घर बनाना तो दूर, एक ईंट उठाना भी मेरे बस की बात नहीं थी। पर मुख्यमंत्री जी और प्रधानमंत्री जी की देन से आज मेरे सिर पर पक्का छत है। सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना ने न केवल एक बुजुर्ग विकलांग व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय दिया, बल्कि उनके जीवन में सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी मिली है।



                    Hot this week

                    रायपुर : विशेष आलेख : छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा का ‘नया सवेरा’

                    कौशल, अनुसंधान और रोजगार से गढ़ा जा रहा भविष्यरायपुर...

                    रायपुर​ : महतारी वंदन से मैनी के आँगन में बिखरी खुशियाँ

                    रक्षाबंधन पर सजे स्वावलंबन के सपनेरायपुर (BCC NEWS 24):...

                    रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून औसतन 100% से अधिक बारिश दर्ज

                    ​रायपुर (BCC NEWS 24): छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन...

                    रायपुर : अबूझमाड़ में बदला हवाओं का रुख

                    हिंसा छोड़ मुख्यधारा में लौटीं बहनों ने DRG जवानों...

                    Related Articles

                    Popular Categories