रायपुर : गुलवीर सिंह की रफ्तार ने बढ़ाया भारत का मान, एशियन गेम्स में जीता कांस्य पदक

        पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

        रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुषों की 5000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय एथलीट गुलवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि गुलवीर सिंह ने अपनी शानदार रफ्तार, धैर्य और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर पदक हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का सुखद परिणाम है।

        उन्होंने कहा कि गुलवीर सिंह की यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उनकी मेहनत और सफलता देश के युवा खिलाड़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने गुलवीर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का गौरव बढ़ाने के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।



                Hot this week

                रायपुर : खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध – अरुण साव

                उप मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों और युवाओं से किया संवादरायपुर...

                Related Articles

                Popular Categories