रायपुर: आई.टी.आई. में छात्रावास अधीक्षक पद के दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर अब 16 सितम्बर तक…

            रायपुर: राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर प्रथम चरण के दस्तावेज सत्यापन हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 15 सितम्बर 2023 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार, रायपुर में तक आयोजित किया गया है। जो अभ्यर्थी उक्त तिथि में दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित नहीं हो सके हैं, वे दिनांक 16 सितम्बर 2023 को उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन करवा सकते हैं। सभी अभ्यर्थी अद्यतन जानकारी हेतु निरंतर संचालनालय की वेबसाइटhttps://cgiti.cgstate.gov.in/तथा अपने लॉगिन आईडी का नियमित अवलोकन करते रहें। दस्तावेज सत्यापन उपरांत संबंधित अभ्यर्थी उसी दिवस सायं 5:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।


                          Hot this week

                          कोरबा: जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं

                          एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख...

                          Related Articles

                          Popular Categories