रायपुर : सुशासन तिहार का असर : 30 घंटे के भीतर बहाल हुई बिजली व्यवस्था

              वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश पर गांव में बदला गया ट्रांसफार्मर

              रायपुर (BCC NEWS 24): प्रदेश में चल रहे ‘सुशासन तिहार’ के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की सकारात्मक तस्वीर सामने आ रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले के ग्राम चपले के बायंग चौक में खराब ट्रांसफार्मर के कारण बाधित बिजली व्यवस्था को महज 24 से 30 घंटे के भीतर बहाल कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई गई।

              बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब होने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई थी। तेज गर्मी के बीच बिजली बंद रहने से पेयजल व्यवस्था सहित रोजमर्रा के कार्यों में ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी मिलने पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग को शीघ्र नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली व्यवस्था बहाल करने के निर्देश दिए।

              मंत्री के निर्देश के बाद विद्युत विभाग की टीम ने अवकाश दिवस होने के बावजूद तेजी से कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर तेजी के साथ कार्य करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया और बिजली आपूर्ति पुनः शुरू कर दी।

              बिजली बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस करते हुए शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों का कहना है कि ‘सुशासन तिहार’ के माध्यम से गांवों में समस्याओं का तेजी से समाधान हो रहा है, जिससे आमजन का भरोसा शासन पर और मजबूत हुआ है।


                              Hot this week

                              रायपुर : संवेदनशील प्रशासन की मानवीय पहल

                              सुशासन शिविर के दौरान वृद्धजनों को वितरित की गई...

                              रायपुर : जनजातीय गरिमा उत्सव से बदली पहाड़ी कोरवा महिला की जिंदगी

                              आयुष्मान कार्ड मिलने से स्वास्थ्य सुरक्षा का मिला भरोसा,...

                              Related Articles

                              Popular Categories