रायपुर : 24 घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र

          रायपुर (BCC NEWS 24): कभी सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कई दिनों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब डिजिटल व्यवस्था, लोगों की मुश्किलें आसान कर रही है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम आयबांधा निवासी तोरण लाल के परिवार ने इसका प्रत्यक्ष अनुभव किया। उनकी बेटी निकिता के कॉलेज प्रवेश के लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्य था और अंतिम तिथि नजदीक आ रही थी। ऐसे में परिवार की चिंता बढ़ना स्वाभाविक था।

          इसी दौरान उन्हें डोंगरगांव के सेवा सेतु केंद्र की जानकारी मिली। आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे तो 22 जून को ऑनलाइन आवेदन कर दिया गया। डिजिटल प्रक्रिया से आवेदन का तेजी से निराकरण हुआ और महज 24 घंटे के भीतर आय प्रमाण पत्र जारी हो गया। समय पर दस्तावेज मिलने से निकिता का कॉलेज में प्रवेश बिना किसी बाधा के  हो गया।

          तोरण लाल कहते हैं कि पहले एक प्रमाण पत्र के लिए कई बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब पूरी प्रक्रिया सरल, पारदर्शी और समय बचाने वाली हो गई है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, पेंशन और राजस्व कार्यों सहित 400 से अधिक शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 



                    Hot this week

                    रायपुर : हथखोज की स्टील इंफ्रा सॉल्यूशन में हादसे की जांच

                    जांच में खुलीं गंभीर सुरक्षा खामियां, क्रेन संचालन पर...

                    रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

                    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को अब निःशुल्क रेतरायपुर...

                    रायपुर : जशपुर में बनेगा फुटबॉल स्टेडियम, राज्य शासन ने मंजूर किए 5.49 करोड़

                    करीब 4 एकड़ में बनेगा सर्वसुविधायुक्त स्टेडियम, क्षेत्र की...

                    Related Articles

                    Popular Categories