रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…

              • राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी ने किया ध्वजारोहण

              रायपुर: देश की आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर नवा रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में आयोजित समारोह में राज्य सूचना आयुक्त श्री मनोज त्रिवेदी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राज्य सूचना आयुक्त श्री धनवेंद्र जायसवाल और सचिव श्री जी.आर. चुरेन्द्र सहित आयोग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर आयोग परिसर में आयुक्तों, सचिव, अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया। आयोग भवन में देशभक्ति की भावनाओं पर आधारित चन्द्रयान मिशन और राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य खूबसूरत रंगोली भी आकर्षण का केन्द्र रही।


                              Hot this week

                              रायपुर : राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

                              छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिकानारायपुर (BCC NEWS 24): राष्ट्रीय...

                              रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा

                              जंगल सफारी का लिया आनंद, जनजातीय कला और प्राकृतिक...

                              Related Articles

                              Popular Categories