एशियन गेम्स 2026 की मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
स्वर्णिम सफलता के साथ LA28 ओलंपिक कोटा भी सुनिश्चित
रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय तीरंदाज साहिल राजेश जाधव और चिकिता तानिपार्थी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि साहिल और चिकिता ने अपने सटीक निशाने, अद्भुत एकाग्रता और शानदार तालमेल से स्वर्ण पदक जीतकर पूरे भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी मेहनत, समर्पण और अदम्य जज्बे ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि इस स्वर्णिम विजय के साथ भारत के लिए LA28 ओलंपिक कोटा भी सुनिश्चित हुआ है। यह भारतीय तीरंदाजी के बढ़ते सामर्थ्य और खिलाडि़यों की विश्वस्तरीय प्रतिभा का परिचायक है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दोनों चौंपियन खिलाडि़यों को देशवासियों की ओर से बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता नई पीढ़ी के खिलाडि़यों के लिए प्रेरणा बनेगी। उन्होंने साहिल राजेश जाधव और चिकिता तानिपार्थी के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में निरंतर सफलता की कामना की।

(Bureau Chief, Korba)






