रायपुर : जैवलिन थ्रो में भारत का दोहरा परचम, यश वीर सिंह ने जीता रजत तो रोहित यादव के नाम कांस्य

        एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

        रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 की पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले यश वीर सिंह और कांस्य पदक जीतने वाले रोहित यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने कहा कि एक ही स्पर्धा में भारत के दो खिलाडि़यों का पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व और उल्लास का अवसर है। यश वीर सिंह और रोहित यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाडि़यों की यह उपलब्धि भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत और हमारे युवाओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करती है। उनकी सफलता देश के उभरते खिलाडि़यों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि समस्त भारतवासियों को दोनों खिलाडि़यों की इस शानदार उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने यश वीर सिंह और रोहित यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories