रायपुर : महिला टी-20 एशिया कप 2026 की चौंपियन बनी भारतीय टीम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

          रायपुर (BCC NEWS 24): वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को महिला टी-20 एशिया कप 2026 का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री चौधरी ने भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि टीम की प्रतिभा, मेहनत, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और दृढ़ संकल्प के साथ एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम कर देशवासियों को गौरव का अवसर दिया है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने पूरी टीम, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई देते हुए भारतीय महिला क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories