रायपुर : उद्योग मंत्री देवांगन 31 अगस्त को मुंगेली में जिला अधिकारियों की लेंगे बैठक

        रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री तथा मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शनिवार 31 अगस्त को मुंगेली जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे और सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री देवांगन 31 अगस्त को 11 बजे रायपुर से मुंगेली जिला के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। एक बजे विश्राम भवन मुंगेली आगमन जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करेंगे। इसके बाद अपरान्ह 3 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेंगे। तत्पश्चात श्री देवांगन 4.30 बजे मुंगेली से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।



                Hot this week

                रायपुर : महानदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत-बचाव कार्य जारी

                सूरजगढ़ एवं परसापाली के प्रभावित ग्रामीणों को राहत शिविरों...

                रायपुर : तीन दिवसीय “यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव” का शुभारंभ आज

                राज्यपाल डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री भी...

                रायपुर : बाढ़ के बीच जिला प्रशासन बना जीवनरक्षक, एयरलिफ्ट से सुरक्षित लाए गए 6 कर्मचारी

                इन्द्रावती पार माड़ क्षेत्र में फंसे थे पटवारी-सर्वेयर दल...

                Related Articles

                Popular Categories