रायपुर : उद्योग मंत्री देवांगन 10 अक्टूबर को खैरागढ़ जिले के प्रवास पर

              रायपुर: वाणिज्य, उद्योग, श्रम मंत्री एवं खैरागढ़ जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवांगन गुरूवार 10 अक्टूबर को सबेरे 10 बजे शंकर नगर रायपुर स्थित निवास से खैरागढ़ के लिए रवाना होकर दोपहर 12 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। वे वहां 12.15 बजे कलेक्टोरेट परिसर खैरागढ़ में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 12.30 बजे मुख्य मार्ग सिविल लाईन खैरागढ़ में पूर्व सांसद स्वर्गीय श्री देवव्रत सिंह के मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री दोपहर 2.00 बजे विकासखण्ड खैरागढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिघोरी में आवास मेला सह जिला स्तरीय शिविर में शामिल होंगे। प्रभारी श्री देवांगन अपरान्ह 3.00 बजे सिघोरी से प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर लौट आएंगे।  


                              Hot this week

                              रायपुर : धड़कते दिल को मिला छत्तीसगढ़ का दुलार

                              प्रोजेक्ट धड़कन और चिरायु ने नारायणपुर की मासूम अनुष्का...

                              रायपुर : सुशासन में आधुनिक कृषि को बढ़ावा, कम लागत में बढ़ी उपज और गुणवत्ता

                              नैनो उर्वरक से बदली खेती की तस्वीर, किसान राममनोहर...

                              Related Articles

                              Popular Categories