रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन का 22 एवं 23 जून को नई दिल्ली दौरा

              • 23 जून को नई दिल्ली में सुरक्षित ऊर्जा भविष्य के संबंध में आयोजित राज्यों के मंत्रियों की बैठक में होंगे शामिल

              रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आगामी 22 और 23 जून 2025 को दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली जाएंगे। इस दौरान वे भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री श्री देवांगन का यह दौरा राज्यों के बीच ऊर्जा नीति, निवेश अवसर और सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

              जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री देवांगन 22 जून, रविवार को दोपहर 2.55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से दिल्ली के लिए नई दिल्ली जाएंगे। मंत्री श्री देवांगन 23 जून को भारत मण्डपम नई दिल्ली में भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा आयोजित सुरक्षित ऊर्जा भविष्य हेतु राज्य नेतृत्व पर मंत्री स्तरीय गोलमेज सम्मेलन में शामिल होंगे। वे नई दिल्ली से संध्या 7.20 बजे नियमित विमान से प्रस्थान कर रात्रि 8.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।  


                              Hot this week

                              रायपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ में 14 अगस्त को होगी ‘स्वतंत्रता दौड़

                              रायगढ़ स्टेडियम बोईरदादर से शुरू होकर चक्रधर चौक एवं...

                              रायपुर : जांजगीर-चांपा में स्वच्छता अभियान को मिल रही नई गति

                              घर-घर कचरा संग्रहण से गांवों में साकार हो रहा...

                              Related Articles

                              Popular Categories