रायपुर : उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 27 मई को कोरबा शहर में आयोजित सुशासन तिहार में होंगे शामिल

              • रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल होंगे

              रायपुर (BCC NEWS 24): मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव और शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मंगलवार 27 मई को नगर निगम कोरबा द्वारा आयोजित सुशासन तिहार में शामिल होंगे।

              श्री देवांगन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12.30 बजे सर्वमंगला जोन कार्यालय में आयोजित सुशासन तिहार के समाधान शिविर में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे अपरान्ह 3.45 बजे सियान सदन घण्टाघर कोरबा में नगर निगम द्वारा आयोजित पुण्यश्लोक रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती पर संगोष्ठी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। केबिनेट मंत्री श्री देवांगन शाम 5 बजे कोरबा से रवाना होकर रात्रि 8 बजे राजधानी रायपुर लौट आयेंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम

                              दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ...

                              Related Articles

                              Popular Categories