रायपुर : उद्योग मंत्री का 5 अक्टूबर का दौरा कार्यक्रम

              रायपुर: प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शनिवार 5 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री देवांगन सवेरे 10.15 बजे राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में सैन्य प्रदर्शनी शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात् वे अपरान्ह 2.15 बजे शंकर नगर स्थित निवास से जिला जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे नैला में पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी के निवास में शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात करेंगे। कैबिनेट श्री देवांगन शाम 5.30 बजे नैला से रवाना होकर शाम 6.30 बजे कोरबा के श्याम नगर सिंचाई कॉलोनी दर्री पहुंचेंगे। जहां वे श्री शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति द्वारा आयोजित संगीतमय शिव महापुराण कथा एवं दुर्गा पूजा में सम्मिलित होंगे। शाम 7.30 बजे वार्ड क्रमांक-31 शंकर नगर औद्योगिक क्षेत्र कोरबा में बजरंग समिति द्वारा आयोजित आदि शक्ति दुर्गा जी के आरती-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।


                              Hot this week

                              रायपुर : सुकमा के दूरस्थ गांवों में दौड़ी ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस

                              ग्रामीणों का सफर हुआ आसान, बिहान दीदियों को मिला...

                              रायपुर : खरीफ 2026 की तैयारी तेज : किसानों को समय पर मिल रहा खाद-बीज

                              ’सहकारी समितियों के माध्यम से मांग अनुसार वितरण जारी,...

                              KORBA : विभिन्न वार्डो में 01 करोड़ 80 लाख रू. के विकास कार्यो का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

                              उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर...

                              Related Articles

                              Popular Categories