रायपुर : रामविचार नेताम के शासकीय निवास में विधि-विधान से हुई भगवान श्री गणेश की स्थापना

          मंत्री श्री नेताम ने प्रदेशवासियों को दी गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं

          रायपुर (BCC NEWS 24): गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम के अपने शासकीय निवास परिसर, अटल नगर नवा रायपुर में आज भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विधि-विधान एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ स्थापना एवं पूजा-अर्चना कार्यक्रम संपन्न हुआ।

          रामविचार नेताम के शासकीय निवास में विधि-विधान से हुई भगवान श्री गणेश की स्थापना

          इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि के देवता हैं तथा उनका आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगल लेकर आए। मंत्री श्री नेताम ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाओं को दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और सफलता प्रदान करें।


                      Hot this week

                      Related Articles

                      Popular Categories