रायपुर : पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा

          रायपुर (BCC NEWS 24): सरगुजा जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल ने लखनपुर के ग्राम बेलखरिखा में ग्राम पंचायत सचिव की अनाधिकृत अनुपस्थिति और लापरवाही पाए जाने पर तत्काल निलंबन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों की समीक्षा की। करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवन को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को मई माह तक पूरा करने पर जोर दिया। बेलखरिखा में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत आयोजित जनसंवाद में उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही अपूर्ण कार्यों को 15 दिनों में शुरू करने के निर्देश दिए।



                    Hot this week

                    रायपुर : कचरे में संभावना तलाशने वाली अर्चना की सोच राष्ट्रीय मंच तक पहुँची

                    पीएम सेजेस धरमजयगढ़ की कक्षा 11वीं की छात्रा अर्चना...

                    रायपुर : राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस पर छत्तीसगढ़ी साहित्य का गौरवपूर्ण उत्सव

                    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा में समर्पित वरिष्ठ साहित्यकारों का...

                    रायपुर : बस्तर की खूबसूरती ने देशभर से आए पर्यटन प्रतिनिधियों को किया मंत्रमुग्ध

                    चित्रकोट जलप्रपात की भव्यता, जनजातीय संस्कृति और धुड़मारास के...

                    Related Articles

                    Popular Categories