रायपुर : जिला न्यायालय परिसर जशपुर में उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

            सामूहिक योगाभ्यास के माध्यम से दिया गया स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन का संदेश

            रायपुर (BCC NEWS 24): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर जशपुर में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता श्री आर.पी. पाण्डेय एवं अधिवक्ता श्री जी.पी. रवानी ने उपस्थित प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में योग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

            इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं तनावमुक्त जीवन प्रदान करता है। योग जीवन में संतुलन स्थापित करने के साथ-साथ कार्यक्षमता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है।

            कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग को अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर श्री जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) जशपुर, श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जशपुर सहित न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


                          Hot this week

                          Related Articles

                          Popular Categories