रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन को बस्तर के गोंचा पर्व के लिए आमंत्रण

        रायपुर: राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में आरण्यक ब्राह्मण समाज बस्तर संभाग जगदलपुर के प्रतिनिधियों ने समाज के अध्यक्ष श्री ईश्वरनाथ खंबारी के नेतृत्व में सौजन्य भेंट की। उन्होेंने बस्तर के प्रसिद्ध गोंचा पर्व में शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रण दिया। इस अवसर पर श्री हेमंत पाण्डेय, श्री विवेक पाण्डेय, श्री सुदर्शन पाणिग्रह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि बस्तर में गोंचा पर्व भगवान श्री जगन्नाथ व देवी सुभद्रा और दाउ बलराम के रथ यात्रा का पर्व है। इस पर्व को प्रति वर्ष आषाढ़ शुक्ल द्वितीया से लेकर एकादशी तक पूरे 27 दिनों तक बस्तर वासियों के द्वारा धूमधाम से मनाया जाता है।



                Hot this week

                Related Articles

                Popular Categories