रायपुर : जल जीवन मिशन : मुंगेली जिले के 133 गांव ‘हर घर जल’ ग्राम घोषित

        • 216 ग्रामों के 01 लाख 48 हजार 836 परिवारों को मिला नल कलेक्शन

        रायपुर: जल जीवन मिशन के तहत मुंगेली जिले के हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुुंचाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले के 133 गांवों को ‘‘हर घर जल’’ ग्राम घोषित कर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित किया जा चुका है। शेष गांवो में भी जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्य को पूर्ण कर हर घर जल ग्राम घोषित किया जाएगा। लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि अब तक मुंगेली जिले के 216 ग्रामों के 01 लाख 48 हजार 836 परिवारों को नल कलेक्शन दिया जा चुका है और उनके घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। जिले के सभी 674 गांवो में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की कार्यवाही लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि ग्राम भीमपुरी, सेतगंगा, तरवरपुर, दुल्लापुर, बीजातराई, भीमपुरी और छटन जैसेे गांवो में हर घर जल प्रमाणीकरण पूर्ण कर लिया गया है। बांकी गांवो के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए नल स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है। 



                Hot this week

                रायपुर : स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती

                हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती...

                Related Articles

                Popular Categories