रायपुर : जल जीवन मिशन ने बदली तस्वीर, हर घर नल से पहुंचा जल

              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

              रायपुर (BCC NEWS 24): कभी नक्सल गतिविधियों के कारण विकास से अछूता रहा कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम हेटारकसा आज बदलाव की नई कहानी लिख रहा है। जहां पहले सड़क, संचार और मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच मुश्किल थी, वहीं अब नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता तथा राज्य शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांव में विकास दिखने लगा है।

              कभी नक्सल प्रभावित रहे हेटारकसा के सभी घरों में पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

              नक्सल प्रभाव के कारण वर्षों तक इस क्षेत्र में योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतीपूर्ण रहा। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और सुरक्षा कारणों से पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ग्रामीण कुएं और नालों पर निर्भर थे। गर्मी के दिनों में पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन से हेटारकसा के सभी 63 घरों में नल से जल की आपूर्ति हो रही है। दो सोलर पंप आधारित जल टंकियों के माध्यम से अब गांव के हर घर में रोज स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंच रहा है। 

              हेटारकसा के श्री राजनाथ पोटाई बताते हैं कि पहले पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था, जिसमें अधिक समय व श्रम लगता था। वहीं अब घर में ही पानी मिलने से दैनिक जीवन काफी आसान हो गया है। गांव की श्रीमती सविता बेन कहती हैं कि पहले पानी की समस्या के कारण दिन का बड़ा हिस्सा इसी कार्य में चला जाता था, लेकिन अब नल से जल की सुविधा से उन्हें राहत मिली है और वे अन्य कामों में समय दे पा रही हैं।

              स्वास्थ्य और आजीविका पर सकारात्मक असर

              गांव के हर घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से जलजनित बीमारियों में कमी आई है। साथ ही ग्रामीण अब घरों के आसपास टमाटर, मिर्ची, बरबट्टी जैसी फसलें उगाकर पोषण के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। नक्सल प्रभावित रहे इस दूरस्थ क्षेत्र में पहुंच रही सुविधाएं यह साबित कर रहा है कि जब सुरक्षा, विश्वास और विकास एक साथ आगे बढ़ते हैं, तो सबसे दूरस्थ चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी बदलाव संभव है।


                              Hot this week

                              रायपुर : पहाड़ी गांव तुलतुली में बदली तस्वी

                              योजनाओं से संवर रहा भविष्यरायपुर (BCC NEWS 24): कांकेर...

                              रायपुर : नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा

                              जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा शुद्ध पेयजल”रायपुर...

                              रायपुर : जिले के दूरस्थ गांव चिंगनार में लगा जनसमस्या निवारण शिविर

                              ग्रामीणों को मिला शासकीय योजनाओं का लाभसांसद और विधायक...

                              रायपुर : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल

                              आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचानरायपुर (BCC NEWS 24):...

                              Related Articles

                              Popular Categories